फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a library will be establish for competitive exams

Deoria News: पुस्तकों एवं संसाधनों से युक्त लाइब्रेरी होगी स्थापित

Fri, 16 Dec 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
a library will be establish for competitive exams
पुस्तकों एवं संसाधनों से युक्त लाइब्रेरी होगी स्थापित
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा में बोले डीएम, कहा-जुड़े हैं कई युवाओं के सपने
तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों को भी बुलाने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जीआईसी परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग पूरी करने वाली पुस्तकों से युक्त लाइब्रेरी स्थापित करने की डीएम की ओर से पहल की गई है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शुक्रवार की शाम को जनपद स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति की बैठक एवं समीक्षा के दौरान इस पर सहमति बनाई गई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा का सिलेबस और डिमांड अलग होती है। उनके अनुरूप जर्नल, समाचार पत्र, विभिन्न संस्थाओं की रिपोर्ट एवं मानक पुस्तक उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की अध्ययन सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसका उपयोग बढ़ाने के लिए जीआईसी परिसर में हाई स्पीड डाटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

आगे कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से कई युवाओं के सपने को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैकल्टी पैनल के चयन के संबंध में कहा कि विभिन्न परीक्षाओं के सिलेबस के दृष्टिगत जनपद के सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों का पैनल तैयार किया जाए। इसमें शासन की नीति के अनुरूप वह स्वयं तथा विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी प्रतियोगियों को सफलता के गुर बताएंगे।
आवश्यकता होने पर दिल्ली, प्रयागराज एवं कोटा के विख्यात विषय विशेषज्ञों की डिजिटल अथवा वास्तविक क्लास भी उपलब्ध कराई जाएगी। कोचिंग प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्टूडेंट फ्रेंडली वातावरण, पेयजल, विद्युत, कुर्सियां, बेंच, पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्युदय कोचिंग के प्रभावी संचालन के लिए एक अधिकारी की पूर्णकालिक तैनाती होगी जो इसकी प्रभाविता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कार्य करेंगे।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रो. वीरेंद्र मणि, सेवानिवृत्त प्राचार्य बीआरडी पीजी कॉलेज अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

215 विद्यार्थी प्राप्त कर रहे हैं कोचिंग
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, नेट, बैंकिंग, उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग, टीजीटी एवं पीजीटी आदि परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। प्रत्येक वर्ष निर्धारित तिथि को पात्रता परीक्षा आयोजित कर इसमें प्रवेश दिया जाता है। जिला कोऑर्डिनेटर नीतीश राय ने बताया कि वर्तमान समय में योजना से जीआईसी स्थित केंद्र में सिविल सेवा परीक्षा के लिए 108, जेईई 41 तथा नीट के 66 विद्यार्थी कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को कोई जानकारी प्राप्त करनी हो वे किसी भी कार्य दिवस में यहां संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed