फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a labour hanged

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
a labour hanged
बरहज के हरनहीं निवासी और मृतक सनोज का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : DEORIA
पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

बरांव-देवरिया मार्ग पर मिली बाइक, जेब से मोबाइल और चाबी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के हेनौता गांव के निकट एक बागीचे में आम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में हरनहीं गांव निवासी मजदूर सनोज (25) श्याम सुंदर का शव लटका मिला। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। सनोज की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं।
रविवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हेनौता गांव निवासी लालजी के बागीचे में आम के पेड़ पर फंदे से सनोज का शव लटकता मिला। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पेड़ के नीचे सनोज का लाल रंग की चप्पल सामान्य स्थिति में पड़ी थी। जबकि उसकी बाइक बरांव-देवरिया मार्ग सड़क के किनारे खड़ी पाई गई। तलाशी में सनोज का मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद हुई। बेटे का शव देखकर मां लालमती दहाड़ें मारने लगीं। जबकि पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल था। सनोज की मौत को लेकर कोई हत्या तो कोई आत्महत्या कह रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बहन की शादी का कार्ड लाने मदनपुर गया था सनोज
बरहज। क्षेत्र के हरनहीं गांव निवासी श्याम सुंदर की चार संतानों में सनोज दूसरे नंबर का पुत्र था। जो पुणे में मजदूरी करता था। वह होली से दो दिन पूर्व 27 मार्च को गांव आया था। उसकी मौत को लेकर घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह रविवार की शाम चार बजे बहन गुड़िया की शादी के लिए छपने के लिए दिया गया कार्ड लाने मदनपुर गया था। उसके शाम तक वापस घर न आने पर फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन फोन नहीं उठा। इससे परिजनों को चिंता होने लगी। साढ़े ग्यारह बजे बागीचे में उसका शव मिला। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। मां लालमती बार-बार किसी पर बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रही थीं। यह भी बताया जा रहा है कि करीब आठ माह पूर्व सनोज के निर्माणाधीन मकान की जमीन को लेकर किसी से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed