फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a labour died in medical colllege construction

सरिया गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 24 Aug 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
a labour died in medical colllege construction
सरिया गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम कर रहा था जयप्रकाश
घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे एक मजदूर के ऊपर सोमवार की दोपहर सरिया गिर गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पहुंचे परिवारवालों ने यहां हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के कोटवा गांव निवासी जयप्रकाश यादव (40) पुत्र रामकिशुन यादव जिला अस्पताल परिसर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करता था। सोमवार की दोपहर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में सरिया ऊपर चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान सरिया जयप्रकाश यादव के ऊपर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी। साथ के मजदूरों ने उसे दोपहर एक बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया और परिवारवालों को सूचना दी। मौके पर परिवारवाले भी पहुंच गए। डेढ़ घंटे के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवारवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। किसी ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। जयप्रकाश की पत्नी सुनैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम रहे मजदूर के ऊपर सरिया गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवारवाले हंगामा कर रहे थे। उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed