फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A high-tension wire broke and fell, leaving two hundred and fifty homes without power for 13 hours.

Deoria News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, 13 घंटे गुल रही ढाई सौ घरों की बिजली

Wed, 24 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A high-tension wire broke and fell, leaving two hundred and fifty homes without power for 13 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। जैन मंदिर रोड से लेकर बनिया टोली में लगा हाईटेंशन तार सोमवार की आधी रात में फिर टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। नतीजा ढाई सौ से अधिक घरों की बिजली मंगलवार की दोपहर बाद जाकर बहाल हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक साल से आए दिन तार कभी दिन तो कभी रात में टूटकर गिरते रहता है। फिर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।

जैन मंदिर रोड पर लगे ढाई सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से बनिया टोली, उत्तर टोला, पइलहां में आधे से अधिक मोहल्ले के करीब ढाई सौ घरोंं की बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफाॅर्मर से लेकर बनिया टोली में लगा हाईटेंशन तार लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। िजली निगम उसे बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है कि इस उमस भरी गर्मी में सोमवार की आधी रात में तार टूटकर गिर गया। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में पूरी रात रतजगा कर समय व्यतीत करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुआ। मंगलवार दोपहर बाद जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। जेई सोनू कुमार ने बताया कि बहुत जल्द जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed