फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A grand 151 Nishan Yatra was taken out from Hanuman Garhi

Deoria News: हनुमान गढ़ी से निकाली गई भव्य 151 निशान यात्रा

Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A grand 151 Nishan Yatra was taken out from Hanuman Garhi
बरहज। नगर के थाना मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी से सोमवार को श्रीश्याम मित्र मंडल कार्यकर्ताओं के देखरेख में भव्य 151 निशान यात्रा निकाली गई। इसमें आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। हालांकि मंदिर परिसर में फाल्गुन रंग भरी उत्सव के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया गया। दिन में करीब 11 बजे मंदिर परिसर से 151 निशान यात्रा निकाला गया। जो डाक घर के रास्ते मुख्य चौक, अटल तिराहा, नगरपालिका मार्ग से होते हुए पैना बाइपास के रास्ते मंदिर परिसर में पहुंची। निशान यात्रा में जहां लोग ढ़ोल-नगारे पर नाचते-गाते चल रहे थे। वहीं प्रभु श्याम स्वरूप की झांकी आकर्षण में रही। निशान यात्रा के बाद मंदिर परिसर में फाल्गुन रंग भरी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने एक-दूसरे को स्नेह के रंग से सराबोर किया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, संजय बरनवाल, आनंद मोदनवाल, मुरारी शर्मा, मुरारी, गुड्डू, राहुल सर्राफ, अभय जायसवाल, सुनील पटवा, राजकुमार, नवरतन जायसवाल, गुड्डु जायसवाल, डॉ मनोज प्रजापति, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed