फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A government homeopathic hospital will be built in Godavali village with an expenditure of Rs 30 lakh.

Deoria News: गोड़वली गांव में 30 लाख से बनेगा राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल

Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A government homeopathic hospital will be built in Godavali village with an expenditure of Rs 30 lakh.
मईल। भागलपुर ब्लॉक के गोड़वली गांव में पंचायत भवन में चल रहे राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की समस्या अब दूर होने जा रही है। शासन ने यहां 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के भवन निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 20 वर्ष पूर्व गोड़वली गांव में होम्योपैथिक अस्पताल की स्थापना तो हो गई थी, लेकिन अपना भवन न होने के कारण यह अब तक पंचायत भवन में संचालित हो रहा था। इससे न केवल स्वास्थ्यकर्मियों को कठिनाई होती थी, बल्कि मरीजों को भी उचित सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। करीब एक वर्ष पूर्व शासन की ओर से अस्पताल भवन निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव मांगा गया था। ग्राम प्रधान आलोक सिंह ने जमीन प्रस्तावित कर भेजी थी। अब धन स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा ।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण यादव ने बताया कि भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही कार्यदाई संस्था की तरफ से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed