फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A girl committed suicide by hanging herself after her mother scolded her

Deoria News: मां के डांटने पर युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A girl committed suicide by hanging herself after her mother scolded her
परिजनों ने छोटी गंडक किनारे शव फेंका
विज्ञापन

पुलिस परिजनाें को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने मां ने बेटी को डांटा तो उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे घबरा कर परिजनों ने नगर स्थित पक्का पुल के पास शव फेंक कर भाग गए। युवती बिहार प्रांत की रहने वाली थी। वह भटनी गांव में मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। पुलिस शव को कब्जे मेंं ले लिया है। परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है7
पुलिस के मुताबिक, बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती स्नातक की छात्रा थी। वह भटनी के एक गांव मेंं मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान वह मामा के गांव के किसी युवक से प्रेम करने लगी और दोनों मिलने लगे। बृहस्पतिवार की रात दोनों को युवती की मामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी मां से फोन कर इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर शुक्रवार की रात मायके पहुंची मां ने बेटी को समझाया व नसीहत दी। इससे नाराज होकर वह आधी रात को फंदे से झूल गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने अज्ञात शव मिलने की जांच की तो चंद घंटों में राज खुल गया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में फंसी बेटी को मां ने समझाया तो वह फंदे से झूल गई। परिजन बचने के लिए शव को फेंक फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed