{"_id":"6908f5509087d010f501af1f","slug":"a-gangster-snatched-a-police-officers-pistol-and-fired-a-shot-injuring-him-in-the-encounter-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167053-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दरोगा की पिस्टल छीनकर गैंगस्टर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दरोगा की पिस्टल छीनकर गैंगस्टर ने चलाई गोली, मुठभेड़ में हुआ घायल
Tue, 04 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा एनकाउंटर मेंं घायल राजेश यादव
पेट में दर्द की शिकायत पर पुलिस इलाज के लिए ले जा रही थी सीएचसी
मुठभेड़ में दाहिने पैर में लगी गोली, मेडिकल काॅलेज में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दरोगा का पिस्टल छीनकर सोमवर की सुबह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए अभिरक्षा से भाग रहे गैंगस्टर राजेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली मार दी। वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस टीम उसे सीएचसी ले गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। गैंगस्टर पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
पुलिस के अनुसर, आंबेडकर नगर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज गांव निवासी राजेश यादव लार थाने का गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त है। रविवार की रात कोतवाली पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली कि चेरो रोड पर एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले लाई। पुलिस के जाल में फंसता देख गैंगस्टर सोमवार की सुबह पेट दर्द की बात करते हुए चिल्लाने लगा।
एसएसआई धर्मेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ उसे इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मौका देख कर गैंगस्टर ने रास्ते में एसएसआई धर्मेद्र मिश्रा की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए चकरवा-बहोरदास मार्ग पर राजेश पर जवाबी फायरिंग की। इससे एक गोली उसके दाहिने पैर में लग गई और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
..
कोट........
लार थाने में गैंगस्टर एक्ट का राजेश यादव केस दर्ज है। वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पेट दर्द की शिकायत पर पुलिस उसे सीएचसी ले जा रही थी। इस दौरान उसने एसएसआई की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। देवरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
-सुनील कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी