फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A fraudster duped people of Rs 3.30 lakh in the name of sending them to Saudi Arabia

Deoria News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर जालसाज ने 3.30 लाख ठगे

Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A fraudster duped people of Rs 3.30 lakh in the name of sending them to Saudi Arabia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। पिपरा खेमकरण गांव का रहने वाला एक एजेंट विदेश भेजने के नाम पर तीन युवकों से 3.30 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि एजेंट सऊदी अरब भेजने के नाम पर मईल क्षेत्र के तीन युवकों से जालसाजी करने के बाद खुद विदेश भाग गया। पीड़ितों ने एजेंट के घर का चक्कर लगाने के बाद पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मईल थाना क्षेत्र के मईल निवासी ओली अहमद का कहना है कि करीब नौ माह पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव निवासी एक एजेंट ने बेटे मोहम्मद सरताज को सऊदी अरब भेजने के लिए 1.30 लाख रुपये की मांग की। दो किस्तों में उसे रुपये दिए गए। एजेंट ने बेटे के अलावा गांव के अन्य तीन सगे-संबंधियों से एक-एक लाख रुपये लिए थे। दबाव बनाने पर एजेंट ने एक युवक के रुपये लौटा दिए, मगर तीन युवकों के 3.30 लाख रुपये नहीं लौटाए और न ही विदेश भेजवाया।
गांव वालों से जानकारी मिली है कि जालसाज एजेंट घर छोड़कर खुद विदेश भाग गया है। परिवार को भी घर से दूसरे जगह हटा दिया है। पीड़ितों का कहना है कि मोबाइल फोन पर संपर्क साधने पर पहले एजेंट ने मार्च माह में रुपये देने की बात कही थी। अब फोन ही नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

ओली अहमद ने मंगलवार को खुखुंदू थाने में एजेंट के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित बता रहे हैं एजेंट विदेश चला गया है। उसका मोबाइल फोन नंबर मिला है। उससे संपर्क साधकर आरोपों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed