फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A firecracker factory was operating amidst bushes, 10 sacks of material recovered

Deoria News: झाड़ियों के बीच चल रही थी पटाखा बनाने की फैक्टरी, 10 बोरा सामग्री बरामद

Mon, 08 Sep 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A firecracker factory was operating amidst bushes, 10 sacks of material recovered
परिषदीय विद्यालय के पुस्तकों के पेज में बारूद भर तैयार किया जा था पटाखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ में छोटी गंडक नदी के छठ घाट के किनारे पुलिस ने एक पटाखा बनाने की मिनी फैक्टरी पर रविवार को छापा कर अर्द्धनिर्मित पटाखा एवं बड़ी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री को बरामद किया। यहां झाड़ियों के बीच पटाखा तैयार किया जा रहा था। पटाखा बनाने की इस मिनी फैक्टरी से बड़े पैमाने पर वर्ष 2025-26 के परिषदीय विद्यालयों की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर कारखाना पुलिस ने नौतन हथियागढ़ गांव स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे सुनसान जगह पर छापा मारा,जहां पटाखा बनाने की मिनी फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने यहां से 10 बोरी से अधिक पटाखा बनाने की सामग्री को बरामद किया। पुलिस के छापे की भनक धंधेबाजों को पहले ही लग गई थी, इसलिए वह सामान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

विदित हो कि यहां अवैध पटाखा बनाने का कार्य स्थानीय कुछ लोग रोजगार के तौर पर कई पीढ़ी से करते आ रहे हैं। पुलिस के छापे में कई बार जखीरा बरामद हो चुका है। इस बार भी दीपावली की तैयारी में अवैध धंधा चल रहा था। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी के पास से अवैध पटाखा बनाने की सामग्रियां जब्त की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

पिकअप में लदा नौ बोरा पटाखा पुलिस ने पकड़ा
महुआडीह क्षेत्र के मुंडेरा चंद चौराहा पर पकड़े गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। मुंडेरा चंद चौराहा पर रविवार को पुलिस ने एक पिकअप में लदा हुआ अवैध पटाखा पकड़ा है। पुलिस ने चालक और मालिक को पकड़कर सामान जब्त कर दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।

महुआडीह थाना क्षेत्र के मुंडेरा चंद (बरमहिया) चौराहा के पास रविवार को पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक पिकअप लेकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से नौ बोरा पटाखा बरामद हुआ। पिकअप को सामान सहित जब्त कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने कप्तानगंज के रहने वाले चालक विपिन मद्धेशिया और विश्वजीत मद्धेशिया को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नौतन हथियागढ़ से पटाखा खरीद कर कुशीनगर के कप्तानगंज ले जा रहे थे। पुलिस दोनों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप पर लदा नौ बोरी पटाखा बरामद किया गया है। चालक सहित दो तस्कर पकड़े गए हैं। दोनों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed