फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A farmer returning from his field was trampled to death by a bull.

Deoria News: खेत से लौट रहे किसान को सांड़ ने पटककर मार डाला

Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning from his field was trampled to death by a bull.
बखरा (देवरिया)। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव में शनिवार की शाम एक सांड़ ने खेत से लौट रहे 70 वर्षीय किसान बलिकरण पटेल को पटककर घायल कर दिया, जिससे कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लेड़हा गांव निवासी किसान बलिकरण पटेल पुत्र स्व. सरजू पटेल खेती और किराना की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे कड़ाके की ठंड के बीच वह अपने खेत की सिंचाई करने के बाद घर वापस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में खड़े एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस पर बलिकरण ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर कई और लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सांड़ ने किसान को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, महिला उप निरीक्षक संध्या यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed