{"_id":"69581121d25bc93caf054ad4","slug":"a-drain-will-be-built-in-bhaluani-there-will-be-no-waterlogging-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-171610-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भलुअनी में बनेगा नाला, नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भलुअनी में बनेगा नाला, नहीं होगा जलभराव
Sat, 03 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी। स्थानीय कस्बा में नगर पंचायत की ओर से करीब एक करोड़ की लागत से 400 मीटर नाले निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। नाला बनने से गंदे पानी की निकासी को लेकर काफी सहूलियत मिलेगी। भलुअनी कस्बा स्थित गांधी चौक से पूरब पटरी पर करीब 400 मीटर नाला निर्माण कराए जाने की योजना है। इसके लिए नगर पंचायत ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के साथ विभाग को 50 लाख रुपये धन अवमुक्त कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार सीवरेज जल निकासी योजना से 99 लाख 99 हजार की लागत से एक मीटर चौड़ा और आवश्यकतानुसार गहराई में नाला निर्माण कराया जाएगा। जिस पर स्लैब भी लगाया जाएगा।
लोगों के अनुसार चौराहे पर नाला न होने के कारण प्रदूषित जल निकासी को लेकर काफी दिक्कतें होती थीं। बरसात के मौसम में स्थिति और बदतर हो जाती थी। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण होने से चौराहे के अलावा वार्डों के प्रदूषित जलनिकासी में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार चौराहे पर नाला न होने के कारण प्रदूषित जल निकासी को लेकर काफी दिक्कतें होती थीं। बरसात के मौसम में स्थिति और बदतर हो जाती थी। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण होने से चौराहे के अलावा वार्डों के प्रदूषित जलनिकासी में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन