फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A doctor and employee found absent, salary stopped

Deoria News: एक डॉक्टर और कर्मचारी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका

Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A doctor and employee found absent, salary stopped
देवरिया। नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ और तरकुलवा का रविवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक डॉक्टर और एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनके वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही गैरहाजिर कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ में लगे स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने हाल जाना। सभी कर्मचारियों के मौजूद रहने पर संतुष्ट दिखे। प्रसव, दवा कक्ष और पैथोलॉजी कक्ष का मुआयना किया। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर 60 तरह की जांच की सुविधा का लाभ लोगों को शीघ्र ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर पहुंचे। वहां एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा कक्ष का निरीक्षण किया और मरीजों को अस्पताल पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed