फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A dip of faith was taken in the river, Khichdi was donated

Deoria News: नदी में लगाई आस्था की डुबकी, दान की खिचड़ी

Tue, 14 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A dip of faith was taken in the river, Khichdi was donated
देवरिया/ बरहज/ भागलपुर। मकर संक्रांति का पर्व जिले में मंगलवार को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। नदी-घाटों पर एवं घरों में स्नान ध्यान कर दान-पुण्य किया गया। खिचड़ी भोज का आयोजन विभिन्न संगठनों की ओर से किया गया। इस मौके पर बच्चों, युवाओं ने पतंगबाजी का भी खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के अवसर पर घरों में विशेष उत्साह देखा गया। धूप नहीं होने के बावजूद स्नान करने को लेकर उमंग बरकरार रहा। इस मौके पर घरों में खिचड़ी बनाई गई और सप्रेम सभी को खिलाया गया। आने वाले का स्वागत भी यही खिलाकर किया गया।
विज्ञापन

शाम को घरों में पकवान भी बनाए गए। सब्जी व्यवसायी सेवा समिति गोरखपुर रोड, ओवरब्रिज के नीचे की ओर से मंगलवार को सेवा एवं दान कार्य तथा सहभोज का आयोजन किया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने इसका दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंची राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम व सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सद्भाव की वृद्धि होती है।
एक साथ सहभोज का आनंद लेने अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में खिचड़ी महाप्रसाद एवं कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान समिति के संरक्षक पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, हरेंद्र जायसवाल, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी, जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, आदि मौजूद रहे। वहीं मोतीलाल रोड स्थित सब्जी मंडी में विश्व हिंदू महासंघ एवं फुटकर सब्जी व्यवसायी कल्याण सेवा समिति की ओर से भी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें सदर सांसद भी मौजूद रहे।
बरहज नगर स्थित नदी तट पर मकर संक्रांति पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। जहां लोगों ने सरयू में अमृत स्नान करते हुए दान-पुण्य किया। सर्द मौसम और कड़ाके की ठंड के बावजूद पूरे दिन नदी तट पर स्नान के लिए लोगों की आवाजाही रही। नदी घाट से सरयू करीब एक किलोमीटर दक्षिण होकर बह रही है।
मकर संक्रांति महापर्व पर जगह-जगह खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं भलुअनी इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय ने गड़ेर स्थित वृद्धाश्रम में, जबकि कुछ अन्य जगहों पर गर्म वस्त्र भी वितरित किया गया। नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ निरुपमा प्रताप ने घाट पर इंतजाम का जायजा लिया। भागलपुर कस्बे में श्रद्धालुओं ने भोर में ही मंगलवार को सरयू नदी के कालीचरण घाट पर बड़ी संख्या में पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य देव को जल चढ़ाया।

कांग्रेस कार्यालय के सामने हुआ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन : सलेमपुर संवाद के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर नगर के कांग्रेस कार्यालय के सामने खिचड़ी सहभोज व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed