फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A day before, the girl had gone out of the house to graze the goat, dead body found in the field in deoria

Deoria News: एक दिन पहले घर से बकरी चराने निकली थी बच्ची, खेत में मिला शव

Thu, 29 Feb 2024 01:13 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के बरवा गोरस्थान निवासी सोना यादव पुत्री भरत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुधवार को सुबह से घर बकरी चराने निकली थी सोना। बृहस्पतिवार की सुबह खेत में संदिग्घ परिस्थितियों में मिला शव।

विज्ञापन
A day before, the girl had gone out of the house to graze the goat, dead body found in the field in deoria
खेत में मिला बच्ची का शव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बरवा गोरस्थान निवासी सोना यादव(8) पुत्री भरत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बुधवार को दिन में दो बजे सोना घर से तिलई बेलवा सोंदा ताल में बकरी चराने गई थी। शाम होने तक न बकरी आई और न ही सोना ही घर लौटी। अनहोनी की आशंका से सभी जगहों पर ढूंढा गया। सुबह किसी ने एक बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन


परिजनों पर मौके पर जाकर देखा तो बच्ची की पहचान सोना के रुप में की हुई। सूचना मिलते ही मौके पर जेल चौकी, शहर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ,संजय कुमार रेड्डी सी ओ,फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच किया। और शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों ने न्याय की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


भरत की तीन संतानों में दो पुत्र रुदल चार वर्ष, छोटू तीन वर्ष और एक बेटी सोना उम्र आठ वर्ष प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा में कक्षा तीन की छात्रा थी, जो पढ़ने में बड़ी होनहार थी। मौत की खबर सुनकर मां संजू देवी और पिता भरत यादव बेसुध है। मृतक के चाचा लाल साहब ने बताया कि बच्चों ने आपस में विवाद किया होगा और वहीं पर मारपीट हो गई होगी, जिससे गंभीर चोट लग गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम हाउस पर पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार बच्ची सोना के साथ हैवानियत और गला कसकर मौत के घाट उतारने की बात सामने आ रही है, जबकि पुलिस बात करने से बच रही है। शहर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed