फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A CRPF commando died during treatment.

Deoria News: सीआरपीएफ कमांडो की इलाज के दौरान मौत

Tue, 14 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A CRPF commando died during treatment.
देसही देवरिया। सहोदरपट्टी गांव के सीआरपीएफ जवान ऋषिकेश सिंह (33) की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई है। वह कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार को गांव स्थित छोटी गंडक नदी पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सहोदरपट्टी गांव निवासी ऋषिकेश सिंह सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो थे। वह पिछले करीब 18 माह से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार की रात करीब 11:30 बजे उनका निधन हो गया। वह 2011 में भर्ती हुए थे। ऋषिकेश के बड़े भाई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव देर रात घर पहुंचेगा। मंगलवार को स्थानीय गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर अंतिम संस्कार होगा। जवान के निधन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी, वेदव्यास सिंह, डॉ. विनय कुमार राव, मुन्ना लाल, परमहंस सिंह, सुबास सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव आदि ने दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed