फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A confluence of devotion and culture will take place today at Kushhari Ghat.

Deoria News: कुशहरी घाट पर आज होगा भक्ति-संस्कृति का संगम

Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A confluence of devotion and culture will take place today at Kushhari Ghat.
292 लाख की लागत से बने नवनिर्मित घाट के लोकार्पण से होगा महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरियारपुर। गंडक नदी के तट पर बसे कुशहरी घाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर कुशहरी महोत्सव का आगाज होगा। इस वर्ष महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर होगा। आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋतिक कुमार पांडेय ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 292 लाख रुपये की लागत से बने घाट के लोकार्पण से होगी। इसके बाद शाम को गंगा आरती का आयोजन होगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आरती के बाद भोजपुरी कलाकार भजन संध्या और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आरपीएन सिंह उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक जयप्रकाश निषाद, सभा कुंवर कुशवाहा, दीपक मिश्र, एमएलसी रतनपाल सिंह, बारीपुर मंदिर के गोपालदास, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश चंद्र तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शामिल रहेंगे। अतिथियों का स्वागत रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया और आयोजन समिति करेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋतिक कुमार पांडेय ने बताया कि कुशहरी महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार, लोक परंपराओं का संरक्षण और आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed