फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A class nine student was surrounded by a miscreant and molested on the way.

Deoria News: नौवीं की छात्रा को रास्ते में घेर मनचला ने की छेड़खानी

Tue, 30 Jul 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
A class nine student was surrounded by a miscreant and molested on the way.
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक कस्बे की घटना, आरोप है मनचला रोककर मांग रहा था मोबाइल नंबर
विज्ञापन


- डरी छात्रा कोचिंग जाना की बंद, दस दिनों से कर रहा था पीछा

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा दो दिन पहले शाम को कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। इसी बीच गांव का ही एक मनचला उसे पास के कस्बे में रोककर छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा किसी तरह बच घर पहुंची और मां से पूरी बात बताई। माता-पिता और भाई उलाहना लेकर पहुंचे। आरोपी के परिजनों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया।
उधर, रविवार रात में भी 15-20 की संख्या में आरोपी पक्ष पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचे थे। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कोला के एक इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा की छात्रा है। कॉलेज के अलावा वह रोजाना कोचिंग सेंटर भी पढ़ने जाती है। आरोप है कि गांव का एक मनचला दस दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा है। हालांकि छात्रा उसे नजरंदाज करती रही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को छात्रा कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। वह गांव के कस्बे के पास पहुंची थी कि पीछे से आकर मनचले ने उसे रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो छेड़छाड़ करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। वह किसी तरह घर आई और मां से पूरी बात बताई। माता-पिता और भाई का कहना है कि विवाद से बचने के लिए हम उलाहना देने पहुंचे कि गार्जियन डांट-डपट देंगे, लेकिन उन्होंने हमें ही मारने के लिए दौड़ा लिया। हम लोग बदनामी के डर से पुलिस को सूचना देना नहीं चाहे, लेकिन रविवार शाम फिर से आरोपी पक्ष बड़ी संख्या में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डरी छात्रा ने कोचिंग सेंटर जाना बंद कर दिया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed