फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A cheater rusticated in UP Board exam

Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा में एक नकलची रस्टीकेट

Fri, 20 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A cheater rusticated in UP Board exam
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को नकल करते हुए एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसे केंद्र व्यवस्थापक ने रस्टीकेट कर दिया। बोर्ड परीक्षा में सुबह हाईस्कूल कम्प्यूटर और इंटरमीडिएट में कई विषयों की परीक्षा हुई। इसमें सख्ती बरती गई। सचल दस्ते सक्रिय रहे।
विज्ञापन

श्री लखन जी इंटर कॉलेज भाटपार रानी पर बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी का सेंटर गया है। यहां सुबह की पाली में इंटरमीडिएट लेखन शास्त्र की परीक्षा हो रही थी। इस बीच कक्ष निरीक्षक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया। यूपी बोर्ड की सुबह की पाली में हाईस्कूल कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में 584 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 557 उपस्थित रहे। 27 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर की कई विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 354 में से 340 ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल सिलाई विषय की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 46 परीक्षार्थियों में से 43 उपस्थित रहे। तीन ने परीक्षा नहीं दी। इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 9185 परीक्षार्थियों में से 8445 ने परीक्षा दी। 743 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




संस्कृत बोर्ड की परीक्षा मेंं 313 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को जिले के आठ केंद्रों पर शुरू हुईं। इन केंद्रों पर पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय की परीक्षाएं हुईं। पहले दिन अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए बोर्ड ने श्री पवहारि संस्कृत उमावि बैकुंठपुर, श्री विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय बांस देवरिया, श्री प्रकाश संस्कृत उमावि बसंतपुर सिरसिया, देववाणी प्रचारक संस्कृत उमावि बड़हरी, सदानंद संस्कृत उमावि और स्वामी देवानंद संस्कृत उमावि मइल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 520 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 326 उपस्थित रहे। 194 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। वहीं पूर्व माध्यमा द्वितीय की परीक्षा में पंजीकृत 642 परीक्षार्थियों में से 329 ने परीक्षा दी। 313 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शाम की पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में पंजीकृत कुल 359 परीक्षार्थियों में से 294 ने परीक्षा दी। 65 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed