{"_id":"68d83e35f3ac5fddf00819ef","slug":"a-cable-blast-on-the-garh-rampur-feeder-disrupted-power-supply-to-150-villages-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164222-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गढ़रामपुर फीडर का केबल ब्लास्ट 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गढ़रामपुर फीडर का केबल ब्लास्ट 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Sun, 28 Sep 2025 06:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। िबजली उपकेंद्र के उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। जैसे-जैसे तापमान और उमस भरी गर्मी बढ़ रही है, उपकेंंद्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दम तोड़ रही है।
शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे उपकेंद्र पर लगे गढ़रामपुर फीडर का केबल ब्लॉस्ट हो गया। इससे इस फीडर से जुड़े लगभग 150 गांवों की करीब 50 हजार आबादी के घरों की बिजली गुल हो गई। इसके बाद लगभग 17 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली के बिना चारों तरफ हाहाकार मचा रहा। 33/11 केवीए तरकुलवा उपकेंद्र की मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन, जर्जर तारों के टूटकर गिरने, रोस्टर में कटौती और इसके जर्जर फीडरों में खराबी के चलते लोगों को आए दिन अघोषित बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात को इस उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर पर लगा 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर का केबल ब्लॉस्ट हो गया।
इससे गढ़रामपुर, मुंडेरा बाबू, महुआपाटन, नारायणपुर, भरौटा, मठिया महावल, सिसवा, मुडिकटवा, जमुनी, जलुआ, मठिया रत्ती, पहाड़पुर, बसंतपुर, देउरवा, नरहरपट्टी, सोहनरिया आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
केबल को बदलने के चक्कर में बिजली कर्मचारियों ने सभी फीडरों की बिजली काट दी। इसके बाद उपकेंद्र के लगभग 450 गांवों में अंधेरा छा गया। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
घरों में पानी की टंकियां सूख गईं। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। क्षेत्र के कस्बों और चौराहों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। रात से लेकर दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उपकेंद्र के जेई लवलेश सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर का केबल ब्लास्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। शाम तक आपूर्ति बहाल हो गई।