फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother filling Kosi in Chhath Puja innocent died in accident

देवरिया: छठ पूजा में कोसी भराई कर रही थी मां, पिकअप की चपेट से मासूम की हो गई मौत

Tue, 01 Nov 2022 01:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

 दुर्गेश गुप्ता के बड़े बेटे अनुराग गुप्ता (5) की रविवार को कोसी भराई थी। शाम को अनुराग की मां निर्मला देवी गांव की महिलाओं के साथ अनुराग को लेकर छठ घाट पर अर्घ्य देने जा रही थीं। अचानक सामने से एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई। अनुराग उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother filling Kosi in Chhath Puja innocent died in accident
मृतक अनुराग (फाइल फोटो) - फोटो : DEORIA

विस्तार

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बलियवां गांव में रविवार की शाम एक वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ छठ घाट पर जा रहा था। उसकी कोसी भराई थी। इस घटना की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी घटना से सन्न रह गए।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना के बलियवां गांव के दुर्गेश गुप्ता मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे अनुराग गुप्ता (5) की रविवार को कोसी भराई थी। शाम को अनुराग की मां निर्मला देवी गांव की महिलाओं के साथ अनुराग को लेकर छठ घाट पर अर्घ्य देने जा रही थीं। गांव के बाहर स्थानीय चौराहा पर सामने से एक पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार से आई। अनुराग उस अनियंत्रित गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इस घटना से पिता दुर्गेश, माता निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अनुराग का छोटा भाई बुलबुल (2) समझ ही नहीं पा रहा था कि अचानक ऐसा क्या हो गया, जिससे सब लोग रोने लगे। एसओ रामपुर महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पिकअप की चपेट में आने से अनुराग की मौत हो गई। चालक और वाहन कब्जे में हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घर में पसर गया मातम

अनुराग गुप्ता की कोसी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में सारे रिश्तेदार आ पहुंचे थे। भोजन और अन्य तैयारियां अंतिम दौर में थीं। परिवार में सब लोग बहुत खुश थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। पर ईश्वर को शायद यह सब मंजूर ही नहीं था। सारी खुशियां पल भर में ही परवान चढ़ने से पहले ही बिखर गईं।

हे छठी माई ! हम तोहार का बिगड़ली
बेटे की लंबी उम्र और परिवार में सुख, शांति के लिए निर्मला ने व्रत और अनुराग की कोसी भराई का कार्यक्रम रखा था। वह कभी नहीं सोची होंगी कि जिस बच्चे की लंबी उम्र की कामना में वह लगीं हैं। वही बेटा इस तरह उनके सामने इस दुनिया से ऐसे अचानक छोड़कर चला जायेगा। निर्मला की करुण चीत्कार कि हे छठी माई हम तोहार का बिगड़ली सुनकर गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed