{"_id":"65fc926c1156d818c90ddbba","slug":"a-boy-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-121888-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बालक की मौत
Fri, 22 Mar 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
हेतिमपुर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से जावेद (7) की मौत
मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हुआ ट्रैक्टर चालक
महुआडीह थानाक्षेत्र के मठिया गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हेतिमपुर के मठिया में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। चालक भी वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर के मठिया टोला के रहने वाले अख्तर हुसैन का सात वर्षीय बेटा जावेद अली बृहस्पतिवार को दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली जा रही थी। जावेद ट्राॅली की चपेट में आ गया। उसके सिर पर पहिया चढ़ गया। इससे जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, जावेद की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत से मां सलमा खातून, बहन जमीला खातून भाई रुस्तम का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अख्तर हुसैन इस समय बाहर हैं। बालक की मौत से गांव के लोग भी मर्माहत हैं।
विज्ञापन
बड़ा होनहार था जावेद
अख्तर हुसैन के दो बेटों में जावेद छोटा था। एक बड़ी बेटी जमीला है। लोगों ने बताया कि जावेद भाई और बहन में सबसे होनहार था। उसकी इस तरह हुई मौत के बाद उसे यादकर लोगों की आंखें नम हो जा रहीं थीं। गांव के लोगों का कहना था कि चालक ने सावधानी बरती होती तो शायद जावेद की जान नहीं जाती।