फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एटीएम पर भरोसा किया तो फीकी होगी दिवाली

एटीएम पर भरोसा किया तो फीकी होगी दिवाली

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में विभिन्न बैंकों के कुल 13 एटीएम हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से मात्र एक ही एटीएम चल रहा है। एटीएम से रुपये निकालने में बैंक ग्राहकों को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। लार और भटनी नगर में लगे एटीएम भी सोमवार को बंद रहे। इसके चलते सलेमपुर में पूरे दिन एटीएम से रकम निकालने को लेकर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न बैंक अपना-अपना एटीम लगा रखे है। इसमें अधिकांश एटीएम रकम नहीं होने के कारण शोपीस बने हुए है। दीपावली का त्योहार होने के कारण एटीएम पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लेकिन सलेमपुर में ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को अमर उजाला रिपोर्टर ने एटीएम केन्द्रों का हाल जाना तो हकीकत सामने आई। नगर में एसबीआई के चार, पीएनबी के दो, सेन्ट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक का एक-एक तथा एचडीएफसी व एक्सिस का दो-दो एटीएम लगे हैं। लेकिन एचडीएफसी और बैंक आफ बड़ौदा बैंक के एटीएम को छोड़कर सभी एटीएम बंद पड़े थे। इसके अलावा लार और भटनी नगर में लगे एटीएम भी बंद पड़े हैं। इकलौता एटीएम चालू होने के कारण कतार में खड़े पिपरा मोहन निवासी नन्हे यादव, मिठ्ठू, घांटी निवासी रमेश पांडेय, बिरनी गांव के जीतेन्द्र यादव व सुगही के सोनू कुमार आदि का कहना है कि भटनी व लार का एटीएम खराब होने के चलते रकम निकालने के लिए सुबह से सलेमपुर आए हैं। लेकिन यहां के भी एटीएम की हालत वहीं है। एटीएम के बंद होने के कारण रकम निकालने में पूरा दिन बर्बाद हो गया। इस बाबत एसबीआई सलेमपुर के शाखा प्रबंधक राजनाथ ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते एटीएम बंद है। इसे ठीक कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed