{"_id":"68-97216","slug":"Deoria-97216-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में सुकन्या, संजय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में सुकन्या, संजय विजेता
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भटनी। मुजरी चौराहे पर रविवार को आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में महिला धावक सुकन्या मल्ल और संजय पटेल अव्वल रहे। मिनी दौड़ प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
भटनी-भरथुआ मार्ग पर हुए मिनी मैराथन दौड़ में पुरुष और महिला धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें पुरुष धावकों के लिए 10 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ और महिला धावकों के लिए छह किलोमीटर दौड़ का लक्ष्य रखा गया था। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम मुख्य अतिथि समाज सेवी नीतेश यादव ने किया। मिनी मैराथन दौड़ में 192 पुरुष शामिल हुए। इसमें संजय पटेल प्रथम, अनिल यादव द्वितीय, राजकिशोर तृतीय और सतीश सिंह चतुर्थ रहे। इसके अलावा महिला दौड़ में 72 महिला धावकोें ने हिस्सा लिया। इसमें सुकन्या मल्ल प्रथम, सुभावती रावत द्वितीय, हेमलता शर्मा तृतीय और रिंकू मद्धेशिया चतुर्थ स्थान पर रहीं। इसके अलावा 100 मीटर की दौड़ में ब्रजेश प्रथम, हरिकेश द्वितीय और जीतेन्द्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। मिनी मैराथन दौड़ में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे महिला और पुरुष धावकों को साइकिल और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य धावकों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रामप्रवेश यादव, आयोजक अमरजीत यादव, मनीष यादव, खुखुन्दू एसओ विक्रम सिंह, टिंकू सिंह, मोहित कुमार, बबलू आदि मौजूद रहे।