{"_id":"68-97076","slug":"Deoria-97076-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाला मारकर बाइक सवार युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाला मारकर बाइक सवार युवक की हत्या
Deoria
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। बिहार प्रांत के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बाइक सवार पर गांव के युवक ने भाले से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए गांव वालों ने मैरवा-गुठनी मार्ग जाम कर दिया। तीन घंटे बाद पहुंचे डीएसपी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के खरीकाटोला गांव निवासी मुकेश मिश्र(28) पुत्र राधेश्याम मिश्र शुक्रवार सुबह 8.30 बजे बाइक से गुठनी के लिए निकला। रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के संतोष यादव ने मुकेश पर ताबड़तोड़ भाले वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित गांव वालों ने मैरवा-गुठनी मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख पहुंच डीएसपी विजय कुमार ने आक्रोशित लोगों से वार्ता कर जाम समाप्त कराया। इसके चलते लार-सीवान मार्ग पर तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोपहर बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस बाबत डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मृतक की मां आरती देवी की तहरीर पर संतोष यादव, इसके भाई विजय यादव व पिता अयोध्या यादव पर हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।