{"_id":"68-96269","slug":"Deoria-96269-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलराज आज लगाएंगे झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलराज आज लगाएंगे झाड़ू
Deoria
Updated Thu, 02 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री और सांसद कलराज मिश्र दो अक्टूबर को शहर के चुनिंदा जगहों पर झाड़ू लगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर जिले में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सदर रेलवे स्टेशन से होगा। यहां पर दो घंटे तक सफाई अभियान चलेगा। केबिनेट मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे प्रशासन बुधवार को तैयारियों को पूरा करने में संजीदा दिखा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचेंगे। सफाई अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर आशांवित है। उनका मानना है कि यह अभियान बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन