फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चचेरा भाई ही निकला रेप का आरोपी

चचेरा भाई ही निकला रेप का आरोपी

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। एक बार फिर भाई और बहन का रिश्ता तार-तार हुआ है। तीन दिन पूर्व गुठनी में रेप के बाद पांच वर्षीय बच्ची की हुई हत्या का आरोपी कोई और नहीं उसका चचेरा भाई ही निकला। सीवान के एएसपी ने घटना का खुलासा मंगलवार को किया। हकीकत जानने के बाद लोग हतप्रभ रह गए। बाजार के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए तीसरे दिन भी बाजार में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

बिहार के सीवान जिले के गुठनी क्षेत्र के एक गांव की घर में सो रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत का यह खेल शनिवार की रात खेलने वाला कोई और नहीं उसका 16 वर्षीय चचेरा भाई रवि ही निकला। पुलिस के अनुसार घटना की रात परिवार के सभी सदस्य गांव में हो रही रामलीला देखने गए थे। साथ में रवि भी गया था। लेकिन रामलीला देखने के दौरान रवि लघुशंका के बहाने वहां से चल दिया और घर आकर सो रही पांच वर्षीय चचेरी बहन को उठाकर घर के आंगन लाकर रेप किया। बच्ची जब चिल्लाने लगी तो उसे चुप कराने के लिए उसने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने मृत बच्ची को पुन: बिस्तर पर लाकर सुला दिया और रामलीला देख रहे परिवार के सदस्यों के पास जाकर बैठ गया। इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने गुठनी थाने में तोड़फोड़ करते हुए थाने में आग लगा दी और जमकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को सीवान के एएसपी विवेकानंद ने गुठनी थाने में घटना का खुलासा किया। रेप और हत्या के आरोपी रवि को पुलिस ने जेल भेज दिया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण और बाजार में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed