{"_id":"68-96220","slug":"Deoria-96220-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने जेल का मुआयना किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने जेल का मुआयना किया
Deoria
Updated Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कुशीनगर के उच्चाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कारागार का मुआयना किया। कैदियों की समस्या के बारे में जानकारी जुटाई। करीब तीन घंटे तक जेल के विभिन्न बैरकों का हाल जाना। जेल प्रशासन को कुछ निर्देश भी दिया। मुआयने में जेल की सुविधा बेहतर मिलने पर जेल अधीक्षक की सराहना की।
कुशीनगर के जिला जज एके उपाध्याय, न्याययिक मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ, जिलाधिकारी लोकेश एम, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी/प्रोवेशन अधिकारी रामपाल यादव, मंगलवार को जेल पहुंचे। सभी अधिकारियों ने बैरकों का मुआयना किया। साफ-सफाई, पेयजल और भोजन के साथ दवाओं के बारे में कैदियों से जानकारी जुटाई। जेल के अंदर सब कुछ ठीक मिला। निरीक्षण के दौरान कुशीनगर के बंदियों ने अपनी समस्या बताई। जिला जल से बंदियों ने जमानत होने के बाद भी जमानतदार नहीं मिलने, केस की पैरवी सहित अन्य समस्या गिनाई। कम सजा वाले बंदियों के बारे भी चर्चा की गई। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा। जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल के अलावा जेल बालमुकुंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।