फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8000 खाली पदों पर नियुक्ति करे सरकार

8000 खाली पदों पर नियुक्ति करे सरकार

Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 01 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से जिले भर के लेखपालों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने प्रदेश सरकार पर लेखपालों के हित की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, जिलामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव नेे कहा कि लेखपालों की समस्याओं का शासन की ओर निस्तारण करने में हीलाहवाली की जा रही है। इससे नाराज होकर लेखपालों ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 16 अगस्त को आंदोलन किया था। कई बार प्रांतीय नेतृत्व से विभिन्न स्तरों पर वार्ता भी हुई लेकिन उपेक्षापूर्ण रवैये से सार्थक नतीजा नहीं निकला। प्रमुख मांगों में राजस्व लेखपालों का प्रारंभिक वेतनमान, वाहन भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि दूसरे प्रांतों के समान करने, प्रदेश में 1368 नए राजस्व पदों का सृजन करनेे, पूर्व प्रस्तावित 648 पद राजस्व निरीक्षक तहसील कार्यालय में बढ़ाने, सीधी भर्ती के लिए निर्धारित 25 फीसदी अनुपात को खत्म कर समस्त पदों पर शत प्रतिशत प्रोन्नति व्यवस्था करने, 800 पदों पर संवर्ग से तत्काल प्रोन्नति करने, 8000 पदों पर लेखपालों की नियुक्ति कर अतिशीघ्र भरने, लेखपालों की योग्यता इंटर की बजाय स्नातक करने की मांग की गई। लेखपाल संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता को दिया गया। धरना सभा को रामानंद पाल, चंद्रभूूषण पांडेय, राजन सिंह, संतोष कुमार, सुनील श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय, राजनाथ राय, रवि कुमार, हरिश्चंद्र पांडेय, कृष्णमोहन कांत, अमरेंद्र तिवारी, गोविंद यादव, नवनाथ उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, प्रेमप्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed