{"_id":"68-96186","slug":"Deoria-96186-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा गुठनी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी छावनी में तब्दील रहा गुठनी बाजार
Deoria
Updated Tue, 30 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पांच वर्षीय अबोध बच्ची की रेप के बाद हत्या के बाद पुलिस के प्रति लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के भय से सोमवार को पूरे दिन लोग सड़क पर नहीं दिखे। वहीं माहौल को सामान्य करने के लिए प्रशासन और संभ्रांत लोगों के बीच कई राउंड वार्ता हुई। लेकिन बात नहीं बनी। गर्म माहौल को देखते हुए गुठनी बाजार दूसरे दिन भी पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वहीं देर रात को प्रशासन ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, एसपी विकास वर्मन ने एसओ चंद्रप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया।
पड़ोसी प्रांत बिहार के सीवान जिले के गुठनी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही पांच वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या किए जाने को लेकर रविवार को लोगों ने गुठनी थाने को आग के हवाले कर दिया और आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी थी। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया था। घटना के दूसरे दिन माहौल को देखते हुए नौतन, दरौली, मैरवा समेत छह थाने की पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स के साथ तैनात है।गर्म माहौल को शांत करने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच कई राउंड वार्ता हुई। लेकिन अभी तक कोई सार्थक हल नहीं निकल सका है। अबोध बच्ची की रेप के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगोें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा थाने में आग लगाने वाले लोगों को चिह्नित करने का कार्य तेेजी से कर रही है।