{"_id":"68-96182","slug":"Deoria-96182-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में यात्री की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में यात्री की मौत के बाद हंगामा
Deoria
Updated Tue, 30 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दिल्ली से उपचार कराकर घर लौट रहे युवक की बस में मौत हो गई। नाराज लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद बस चालक की पिटाई शुरू कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
भलुअनी, गड़ेर निवासी राजकुमार 35 बीमार चल रहे थे। परिवार के लोग उन्हें लेकर दिल्ली उपचार के लिए गए थे। सोमवार की सुबह घर के लोग गोरखपुर से देवरिया डिपो की अनुबंधित बस पकड़कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि चालक गाड़ी तेज चला रहा था। जिससे राजकुमार को परेशानी होने लगी। रास्ते में कहीं राजकुमार की हालत खराब हो गई। बस में बैठे यात्रियों ने बस चालक को गाड़ी लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचने को कहा। चालक और परिचालक के साथ कई यात्री भी बस के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इस बात से परिवार के साथ अन्य लोग नाराज हो गए। मौके पर मौजूद चालक की पिटाई शुरू कर दी। चालक मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर कोतवाली चल गई।