फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

Mon, 29 Sep 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 29 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार की रात परीक्षा देकर लौट रहे युवकों ने जहां जमकर बवाल किया वहीं यात्रियों के साथ बदसलूकी भी की। इससे नाराज कुछ युवकों ने सलेमपुर में ट्रेन पर पथराव भी किया। लेकिन ट्रेन में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। युवकों के उत्पात से इस ट्रेन में यात्रा करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ग्रुप डी की परीक्षा शनिवार को गोरखपुर के विभिन्न स्कूलों में हुआ। इसमें शामिल परीक्षार्थी गोरखपुर से चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गए। जनरल बोगी में कुछ सीमा सुरक्षा बल के जवान भी बैठ गए। शुरुआती दौर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों और युवकों के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। इससे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कुछ युवकों की पिटाई कर दी और सीट पर बैठे बुजुर्ग लोगों को खींचकर उतार दिया। इसकी शिकायत लोगों ने आरपीएफ और जीआरपी से भी की। लेकिन ट्रेन में तैनात सुरक्षाकर्मी इसे गंभीरता से नहीं लिए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों और उनके साथ मौजूद कुछ परीक्षार्थियों ने देवरिया, नूनखार, भटनी और लार रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर लोगोें के साथ मारपीट की। वहीं सलेमपुर में ट्रेन से उतरे कुछ लोगों ने रेलवे के बंद पड़े आठ सी फाटक के पास से चलती ट्रेन पर पथराव भी किया। सलेमपुर में तैनात जीआरपी सिपाहियों ने पथराव करने वाले युवकों को दौड़ाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक भाग निकले। इस बाबत जीआरपी एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परीक्षार्थियों को रोकने की कोशिश की गई। बहुत ज्यादा बवाल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed