{"_id":"68-93666","slug":"Deoria-93666-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को चाकू मारने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को चाकू मारने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Deoria
Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के हथियागढ़ में छेड़खानी का विरोध करने वाली लड़की पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। दो लोगों पुलिस की हिरासत में है। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महुआडीह चौकी प्रभारी को लगाया गया है। दरोगा पर पहले भी लापरवाही का आरोप लगा चुका है। उधर, देर रात सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह फोर्स के साथ लड़की के गांव पहुंचे और कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैगस्टर की कार्रवाई करने की बात कह रही है। रामपुर कारखाना क्षेत्र के हथियागढ़ गाव की रहने वाली एक किशोरी बुधवार की शाम अपनी मां के साथ गांव के बाहर गई थी। गांव का रहने वाला योगेन्द्र उर्फ छोटू रास्ते पर पहले से घात लगाकर बैठा। लड़की को देखते हुए उसने ताबड़तोड़ पांच बार उसकी पेट में चाकू मार दिया। चाकूू पेट में छोड़कर युवक मौके से भाग निकला। मां के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद घायल लड़की के भाई ने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के रहने वाले योगेन्द्र उर्फ छोटू के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। साथ ही छोटू के पिता नरसिंह सिंह, भाई राजा सिंह और संतू पांडेय के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष अशोक यादव के अवकाश पर जाने के बाद प्रभारी थानेदार शिवशंकर चौबे रहे। जिन्हें देर शाम तक घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष अशोक यादव का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन हुआ है।
विज्ञापन