{"_id":"68-92684","slug":"Deoria-92684-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में रॉड से पीटकर वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में रॉड से पीटकर वृद्ध की हत्या
Deoria
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। जमीन को लेकर उपजे विवाद में सोमवार को एक वृद्ध की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
खामपार थाना क्षेत्र के चौरंगीचक गांव निवासी गोपीनाथ तिवारी सुबह करीब 10 बजे एक खाली जमीन पर ईंट रख रहे थे। पड़ोसी श्याम बिहारी तिवारी के 70 वर्षीय भाई महंथ तिवारी पहुंचे और इसे अपनी जमीन बताते हुए ईंट रखने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे खफा गोपीनाथ पक्ष के लोग रॉड व लाठी-डंडे हमला कर दिए। इसमें महंथ तिवारी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची खामपार पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रॉड व लाठी बरामद कर लिया है। गांववालों के अनुसार आरोपी नवासे पर चौरंगीचक गांव में रहते हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसे देखते हुए गांव में सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी है। इस बाबत खामपार इंस्पेक्टर एमपी द्विवेदी ने बताया कि मृतक के भाई श्यामबिहारी की तहरीर पर चौरंगीचक गांव निवासी गोपीनाथ तिवारी, प्रभात तिवारी व प्रशांत तिवारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।