फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मचारी की मौत

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बैतालपुर। बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रॉसिंग पर काम करने के दौरान रेल कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आया गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह उस समय हुई जबगोरखपुर से गोदान एक्सप्रेस मुंबई के लिए जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

गौरीबाजार क्षेत्र के बढ़या तिवारी गांव निवासी जगमन पासवान (56) पुत्र मोहर पासवान रेलवे में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। रविवार की सुबह उनकी ड्यूटी बैतालपुर स्टेशन के पश्चिमी क्रॉसिंग के समीप रेल लाइन की पटरी को ठीक करने के लिए लगाई गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 7:30 बजे के करीब जगमन रेल लाइन के जोड़ों को कसने का काम कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई । हादसे के बाद विभाग से जुड़े कई लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। एसओ गोरीबाजार अनिल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करा कर परिवार वालों को सूचना दी। जगमन के चार पुत्रों में दो सरकारी नौकरी करते हैं। जबकि दो पढ़ाई। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed