फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैंक प्रबंधक ने महिला से किया दुर्व्यवहार

बैंक प्रबंधक ने महिला से किया दुर्व्यवहार

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक पर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आरोप है कि निकासी के दौरान रुपये कम मिलने की शिकायत लेकर महिला प्रबंधक के पास पहुंची तो उन्हाेंने महिला को उल्टा-सीधा कहा। बाद में बैंक अधिकारी करीब 15 दिन तक जांच की बात कह कर महिला को घुमाते रहे। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी से मांग की।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी मीरा देवी पत्नी छट्ठू प्रसाद का एसबीआई रामपुर कस्बे में खाता है। पीड़ित महिला का कहना है कि छह जून को वह बैंक पहुंची। बाउचर में 35,000 रुपये भरकर निकासी लेने के लिए कैशियर के पास गई। जहां कैशियर ने एक हजार की पांच नोट के अलावा सौ रुपये की दो गड्डी दी। जमीन पर बैठकर महिला ने जब रुपये गिनना शुरू किया तो दस हजार रुपये कम मिले। उसने कैशियर से तुरंत मामले की शिकायत की। आरोप है कि कैशियर ने रुपये कम देने की बात से इंकार कर दिया। मामला बैंक प्रबंधक तक पहुंचा। उन्होंने रजिस्टर मिला और जांच का महिला को भरोसा दिया। कैशियर से बात करने के बाद प्रबंधक ने महिला को उल्टा-सीधा कहना शुरू कर दिया। बैंक में मौजूद लोगों ने जब इस बात का विरोध किया तो जांच की बात कहकर मामले का शांत करा दिया गया। महिला ने लुधियाना में रहे रहे अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति छट्ठू ने मीरा से कहा कि जांच के बाद मामला सामने आ जाएगा। अगर बैंक अधिकारी सहयोग नहीं करते है तो मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। जब महिला बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने बताया कि सीसी टीवी में कैद फुटेज में पूरी गतिविधियां कैद हैं। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने महिला के साथ दुर्व्यवहार कर बैंक से बाहर कर दिया। घटना के बाद कुछ अन्य लोगों ने भी मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

कोट
आज अवकाश का दिन है। मामला पूरा है मुझे कुछ याद नहीं है। सोमवार को बैंक खुलेगा आप बैंक पर आए तब मैं आप को पूरी जानकारी दूंगा।
-पीसी श्रीवास्तव, बैंक प्रबंधक एसबीआई रामपुर कारखाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed