फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दुकान आवंटन समेत कई मुद्दों पर हंगामा

दुकान आवंटन समेत कई मुद्दों पर हंगामा

Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। उत्तेजित सदस्यों के बहस के चलते माहौल कई बार गरम हो गया। सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता, दुकानों केआवंटन में गोलमाल करने, 12वां और 13वां वित्त के साथ ही राज्य वित्त से होने वाले खर्च का मुद्दा छाया रहा। इसके अलावा गन्ना किसानों की समस्या को सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों के निशाने पर अपर मुख्य अधिकारी रहे। मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने सदस्यों के उठाए गए जनसमस्याआें को हल करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष बालेश्वरी देवी की अध्यक्षता में बैठक करीब 11 बजे शुरू हुई। शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी ने एजेंडा पढ़कर सुनाया और पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। सदस्यों ने मुद्दाें को बारी-बारी से उठाया। हालांकि , कई बार सदस्य एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने गन्ना किसानों के गन्ना भुगतान में बैंकाें की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। अशोक यादव ने कहा कि चीनी मिल की मनमानी से किसानों की उम्मीद टूट रही है। सदस्य अशोक यादव ने जिला पंचायत की दुकानों का गलत तरीके से आवंटन का मामला उठाया। कहा कि इस प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई कब होगी। सदस्य बांकेलाल यादव समेत अन्य सदस्याें ने कहा कि बिना बोर्ड में पास हुए एक भी काम नहीं होना चाहिए। रुद्रपुर में दुकानों के निर्माण में धन आवंटित करने का मामला उठाया। कहा कि दुकानदारों से लाखों रुपये की धनराशि वसूली गई है। सदस्य धर्मवीर गुप्ता ने पिछले टेंडरों में करोड़ों रुपये घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2012-13, 13-14 में कितना धन प्राप्त हुआ। सदन को बताया जाए। इसको लेकर काफी देर तक सदस्यों ने शोर-शराबा किया।जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही ने तरकुलवा पीएचसी में दुर्व्यवस्था का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल के खुलने का कोई समय नहीं है। मरीजों से रुपये वसूले जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र चौधरी ने रामजानकी मार्ग और मुसैला-मईल-भागलपुर मार्ग की बदहाली का जिक्र किया। कहा कि रामजानकी मार्ग पर निर्माण बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है। इस पर सलेमपुर के विधायक मनबोध प्रसाद ने हस्तक्षेप किया। धर्मवीर गुप्ता और अंबुज शाही ने तरकुलवा और कन्हैया जायसवाल ने सलेमपुर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने का मामला उठाया। सदस्याें ने पीडल्यूडी की निगरानी में बन रही कंचनपुर और पथरदेवा बाजार की सड़कों के निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया। सदस्य कमलेश पांडेय ने बैजनाथपुर चौराहा और आसपास के इलाकों पर अतिक्रमण का मामला उठाया। सदस्य निर्भय नारायण सिंह ने सरया के सेक्रेट्री पर कई आरोप लगाए। इस मौके पर विधायक जन्मेजय सिंह और मनबोध प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम, सीएमओ डॉ एएन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, डीपीआरओ रमाशंकर सिंह, समरजीता सोनकर, ओमप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed