{"_id":"68-79395","slug":"Deoria-79395-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में विवाहिता की मौत
Deoria
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बुधवार की सुबह सड़क हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। हादसा कोतवाली के रघवापुर गांव के पास पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी प्रभुनाथ बुधवार की सुबह सड़क पर किसी काम से निकली थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बीच पीछे से आ रही एक जीप उसके ऊपर चढ़ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने महिला के शव को सड़क के किनारे कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सेमरी गांव निवासी शारदा देवी बुधवार को अपने पंप पर कपड़ा धोने गई थी। इसी दौरान वह पंप की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने के कारण डॉक्टर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिये। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।