फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरक्षण काउंटर पर छापामारी

आरक्षण काउंटर पर छापामारी

Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 01 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी आरक्षण काउंटर पर विजलेंस टीम ने शनिवार को छापा मारा। टिकट के लिए कतार में खड़े लोगों में अफरातफरी मच गयी और एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ किया गया।
विज्ञापन

भटनी आरक्षण काउंटर पर दलालों का कब्जा है। आरपीएफ की मिलीभगत से दलालों का यह खेल लंबे समय से चल रहा है। इसकी शिकायत किसी ने विजलेंस में दर्ज करायी थी। दिन में करीब 11 बजे टीम ने काउंटर पर छापामारी किया। टीम के आते ही काउंटर पर जमे टिकट दलाल भाग खड़े हुए। जबकि एक संदिग्ध युवक को टीम ने हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे तक काउंटर पर टीम जमी रही। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की और जाते समय उसे छोड़ दिया। सूत्रों की माने तो टीम को हिरासत में लिए गए युवक कुछ स्थानीय दलालों का नाम बताया है। जो स्थानीय जीआरपी और टिकट काउंटर पर तैनात रेलकर्मचारियों के काफी करीबी हैं। इन दलालों को तत्काल टिकट का धंधा चलता है। इस बाबत जीआरपी एसओ बीएन सिंह ने बताया कि काउंटर पर छापेमारी हुई थी। उससे जीआरपी का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed