{"_id":"68-77212","slug":"Deoria-77212-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की बैठक में हंगामा
Deoria
Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर की बैठक में शुक्रवार को सभासदों ने जमकर हंगामा किया। कार्यादेश को लेकर सभासदों ने नगर पंचायत में नारे लगाए। फिलहाल बैठक में पहली बार महिला सभासदों की संख्या मजबूत दिखी। महिला सभासदों की अनुपस्थिति को लेकर अमर उजाला में छपी खबर का असर दिखा।
महिलाओं ने न केवल बैठक में भाग लिया बल्कि अपने वार्ड की समस्याओं से भी अध्यक्ष को अवगत कराई। बैठक 11.30 बजे से शुरू हुई। पिछली कार्यवाही की पुष्टि के दौरान पूर्वी टोला के सभासद सच्चिदानंद शुक्ल ने स्लोगन लिखी तख्तियां दिखाकर नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों वार्ड में स्वीकृत कार्यों का टेंडर होने के तीन माह बाद भी कार्यादेश जारी नहीं हो रहा है। उन्होंने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। बैठक में नगर पंचायत के खेसरा का मामला जोरशोर से उठा। नगर पंचायत का खेसरा प्रशासन ने जप्त कर लिया है। सभासद मोहन उपाध्याय, लल्लन गुप्ता, अरविंद शुक्ल आदि सभासदों ने कहा कि खेसरा नगर पंचायत का अभिलेख है। उन्होंने खेसरा अभिलेख को वापस मांगने को कहा। महिला सभासद सीमा जायसवाल ने बैठक में वार्ड की सफाई व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वार्ड में गंदगी का अंबार पड़ा है। चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम ने कहा कि बैठक में दो इंडोर स्टेडियम, फल मंडी और दो वार्डों में विवाह भवन के निर्माण का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है। इस दौरान चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम, तहसीलदार/ईओ दयाशंकर पाठक, सितारा देवी, आशा देवी, कुसुम और सीमा मौजूद रहीं।