फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के कसया रोड स्थित रघवापुर के पास शुक्रवार की देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों के मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव निवासी संतराज का बेटा सुनील (26 वर्ष) अपने रिश्तेदार कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के जौराबाजार निवासी उमेश के साथ देवरिया किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद शाम सात बजे के करीब दोनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। रघवापुर के पास पीछे से जा रहे तेज गति ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने परिवारवालों को सूचना देने के साथ ही दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां डाक्टरों ने दोनों के मौत की पुष्टि कर दी। कुछ लोगों ने टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। सदर कोतवाल का कहना है कि टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed