फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दुर्व्यवहार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दुर्व्यवहार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sat, 30 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर कुशीनगर के मुख्य विकास अधिकारी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्र शुक्रवार को शहर के टाउनहाल स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां संगठन मंत्री मुकेश वैरागी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे। नाराज छात्रों ने यहां पहुंचकर सभा की। छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री मुकेश वैरागी ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं है। अधिकारी स्वेच्छाचारी रवैया अपना रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी से आम जनता परेशान है। अधिकारी काम करने के बजाए दुर्व्यवहार पर उतर आए हैं। प्रदेश में हालत यह है कि अधिकारी मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं। इसका एक उदाहरण कुशीनगर के मुख्य विकास अधिकारी का रवैया है। छात्र जन समस्या को लेकर उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों को अपशब्दों का प्रयोग किया। जो उनके पद के आचरण और योग्यता के खिलाफ है। कार्यक्रम में दरोगा गोंड, अजीत भारती, आयुष सिंह, रितेश सिंह, सद्दाम अंसारी, मुकेश यादव, सन्नी गोंड, अमित ओझा, विनय यादव, विकास कुशवाहा, अरविंद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed