{"_id":"68-77142","slug":"Deoria-77142-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
Deoria
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। वाराणसी कंट्रोल के लापरवाही से बुधवार की रात ट्रेनों का सही लोकेशन नहीं मिल रहा था। इससे नाराज ट्रेन यात्रियों ने सलेमपुर सहित कई स्टेशनों पर हंगामा किया। हंगामा होने की खबर मिलते ही कंप्यूटर पर ट्रेनों का लोकेशन अपलोड किया गया। स्पेशल ट्रेनों के चलने से अधिकांश ट्रेन काफी विलंब से चली। रेलवे के भटनी-वाराणसी रूट पर मौजूद स्टेशन सलेमपुर, भटनी, लार रोड, बेल्थरा स्टेशन पर शाम से ही यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम गोरखपुर स्पेशल ट्रेन से मऊ जा रहे थे। इसी कारण सवारी गाड़ी और अन्य ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक दिया गया था। इसके चलते अपने निर्धारित समय से चार से पांच घंटा ट्रेनें लेट हो गयी। वाराणसी कंट्रोल ट्रेनों के विलंब होने का समय व लोकेशन कंप्यूटर पर अपडेट नहीं किया। इससे संबंधित स्टेशन मास्टर ट्रेनों का लोकेशन यात्रियों को नहीं बता पा रहे थे। कृषक एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और सवारी गाड़ी का लोकेशन जानने के लिए यात्री रात करीब नौ बजे तक परेशान रहे। लोकेशन नहीं मिलने पर भटनी, सलेमपुर और बेल्थरा में यात्रियों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख जीएम को बेल्थरा में रूककर यात्रियों को समझाना पड़ा। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर में दुर्घटना होने व बाराबंकी में इटरलाकिंग होने के चलते सभी ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन