{"_id":"68-77140","slug":"Deoria-77140-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म, युवक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म, युवक पर मुकदमा दर्ज
Deoria
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। लड़की रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर स्थित हैंडपंप पर बर्तन धोने गई थी कि युवक ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की रात उसकी 13 वर्षीय बेटी खाना खाने के बाद बर्तन धोने को घर के बाहर लगे हैंडपंप पर गई थी। इसी दौरान बगल का ही एक युवक उसे पकड़ कर घर के पीछे लेकर चला गया। लड़की के चिल्लाने पर उसने उसका मुंह बंद कर दिया। लड़की को घर में नहीं लौटने पर घरवाले उसे तलाशने लगे। कुछ देर बाद जब लोग मकान के पीछे पहुंचे तो युवक लोगों का आता देख भाग निकला। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को लेकर उसके घरवाले युवक के घर पहुंचे तो युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी दीनानाथ यादव के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन