{"_id":"68-77134","slug":"Deoria-77134-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर बारातियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर बारातियों से मारपीट
Deoria
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोरखपुर-कुशीनगर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर टोल टैक्स वसूली को लेकर बुधवार की रात तैनात कर्मचारियों ने बारात से लौट रही बारातियों को जमकर पीटा। मारपीट में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भुजौली के पास हुई। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंची मारपीट में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बुधवार को कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र से बारात सिद्धार्थनगर जिले में गई थी। आधी रात को बाराती शादी में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। उन्हें रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भुजौली के पास बने टोल प्लाजा पर गाड़ी को टैक्स देना था। एक चार पहिया वाहन में सवार लोगों ने टैक्स को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि बारात में लौट रहे युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर बाराती भाग निकले। थोड़ी देर बाद उसी बारात का दूसरा वाहन टोल प्लाजा पर रुका तो मौजूद कर्मचारियों ने गाड़ी पर धावा बोल कर लोगों की जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान बाराती आकाश श्रीवास्तव, प्रभात गुप्ता और मेराज गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान हाइवे पर अफरातफरी मच गई। कार सवार लोग गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर तमाशा देखने लगे। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंची सभी को थाने लाई।
विज्ञापन