{"_id":"68-74340","slug":"Deoria-74340-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न दुर्घटनाओं में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न दुर्घटनाओं में चार की मौत
Deoria
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर(देवरिया)। तेज हवा और बारिश के चलते सोमवार को सलेमपुर और खामपार में चार लोग काल के गाल में समा गए। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। स्थानीय प्रशासन की राय से घर वाले अंतिम संस्कार कर दिए।
लार नगर के समशीर नगर निवासी उमरफारूख बकरीद के त्योहार पर कानपुर से अपने परिवार के साथ सोमवार को सुबह चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से टेंपो रिजर्व कर घर के लिए रवाना हुए। उस समय तेज हवा और पानी बरस रहा था। टेंपो अभी कोतवाली क्षेत्र के सहला गांव के समीप पहुंचा था कि उस पर पेड़ गिर गया। इसमें उमरफारूख (45) पुत्र समसूलही और उसके (5) वर्षीय पुत्र यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। उमरफारूख की पत्नी अंबरीना (30) और (28) वर्षीय भाई अहमद फारूख गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस गांव वालों की मदद से टेंपो में दबे सभी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली। साथ ही घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। वहीं खामपार क्षेत्र के केहुनिया गांव निवासी सुग्रीव के घर की ईंट की दीवार गिर गई। उसमें सो रहे सुग्रीव के (10) माह के पोते की मौके मौत हो गई। मायके में आयी उसकी बेटी सावित्री (35) पत्नी राजकुमार, नतिनी सलोनी (10) प्रिया (7) और धनपतिया (50) पत्नी सुग्रीव गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी क्षेत्र के छपिया मिश्र गांव निवासी रामवचन दुषाध (70) पुत्र लक्ष्मण की झोपड़ी सोमवार की शाम गिर गई। इसमें दबकर उसकी मौत हो गयी। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घर वालों के अनुसार सावित्री गर्भवती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन कीसहमति से घर वाले शव का अंतिम संस्कार कर दिए। केहुनिया गांव मेें नायब तहसीलदार विभूति प्रसाद और हलका लेखपाल पहुंचे। इन लोगों ने प्रशासन की तरफ से मिलने वाले पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।