{"_id":"68-74279","slug":"Deoria-74279-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में युवक की हत्या
Deoria
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार। विदेश नौकरी करने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी होने के बाद मृतक की पत्नी ने डीएम से मामले की शिकायत की है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बाघापार गांव निवासी अनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के रहने वाले एक युवक ने करीब दो माह पहले उनके पति अनिल यादव को सऊदी अरब ले गया था। करीब दो माह बाद उनका कोई फोन नहीं आया। कुछ दिन पहले गांव के रहने वाले युवक ने अनीता के मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसके पति की मौत हो गई है। उसने मौत की वजह साफ नहीं बताई। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी जब उसके पति की लाश नहीं आई तो उसने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। महिला का आरोप है कि विदेश बुलाने वाले युवक ने उसकी हत्या करा दी है। जिलाधिकारी से मामले की जांच स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।