फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मां दुर्गा के दरबार में उमड़े भक्त

मां दुर्गा के दरबार में उमड़े भक्त

Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
Deoria Updated Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शनिवार को दुर्गा पांडालों में मां के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ गया। भक्तों ने विधि-विधान से मां का पूजन-अर्चन किया। रविवार को भी भक्त मां के दर्शन कर पाएंगे। महिलाओं ने मेले में जहां जरुरी सामान खरीदा वहीं, बच्चों ने खिलौने की खरीदारी की। शुक्रवार की रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भक्तोें ने मां की विधिवत पूजा की। शनिवार को सुबह से ही लोग पूजा पांडालों में गए।
विज्ञापन

शाम होते-होते काफी भीड़ जुटने लगी। पूजा पांडाल समितियों ने पुरुषों और महिलाओं को दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्था की थी। पांडालों के आसपास ही दुकानें सजाई गई थीं। मेले में आए पुरुषों ने घरेलू सामान और मिठाई, जलेबी आदि की खरीदारी की। महिलाएं जरुरी घरेलू सामान और निजी सामान खरीद रहीं थीं। वहीं बच्चों का ध्यान खिलौनों की ओर था। वह अपने पसंद का खिलौना खरीद रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं भक्तों के दर्शन के लिए रहेंगी। सोमवार को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम है। नगर पालिका रोड स्थित पुरानी फलमंडी के पास रखी मां दुर्गा की प्रतिमा काफी सुंदर दिख रही है। प्रतिमा का आकर्षण भक्तों को लुभा रहा है। भीखमपुर रोड के कालीबाड़ी मंदिर में बंगाली समाज के लोग मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं। यह प्रतिमा हर वर्ष समाज के लोग स्थापित कराते हैं। मालवीय रोड के एक गैस एजेंसी के पास स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिला अस्पताल रोड पर मेडिकल क्लब की ओर से स्थापित मां की प्रतिमा को देखने के लिए भक्त उमड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी इंटर कॉलेज गेट पर मां मनषा क्लब की ओर से बाबा बर्फानी और मां वेष्णो देवी का एक पांडाल में दर्शन कराया जा रहा है। बर्फ के शिवलिंग के लिए एसी लगाया गया है। यह तापमान स्थिर रख रहा है। अंबेडकनगर मुहल्ले में अवतार क्लब की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक है। प्रेस्टिज स्कूल के पास कैलाशपुरी में रखी गई प्रतिमा अलग दिख रही है। मां दुर्गा के साथ 51 शेर हैं। एसएसबीएल, हनुमान मंदिर के मुख्य गेट, राघवनगर में ओम एकता क्लब और आदि शक्तिदल की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं भक्तों को अपनी ओर खींच रहीं हैं।

देवी भक्ताें की भीड़ उमड़ी
रुद्रपुर। महाअष्टमी पर देवी पंडालों में पूजन अर्चन को भक्ताें की भारी जुट गई। नगर सहित क्षेत्र में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी है।

पंडालाें में प्रतिमाओं के पट खुलते ही मां शेरावाली के जयकारे से नगर गूंज उठा। शनिवार को पूरे दिन भक्त पूजा करने में लगे रहे। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर पूजन समिति के सदस्य भाव नृत्य कर रहे थे। शुक्रवार को शहर में रात्रि करीब दस बजे स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया गया। एकौना, मदनपुर, रामलक्षन और पकड़ी बाजार क्षेत्र में कई जगह देवी प्रतिमाओं का पंडाल सजाया गया है। शहर में बैठाई गई प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुआें का जत्था पहुंचने लगा हैं। इस साल जगह-जगह प्रतिमाओं के पास भव्य पंडाल आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। नगर के गोला वार्ड, इमामबाड़ा तिराहा, खजुहा चौराहा, आदर्श चौराहा, जमुनी चौराहा, पुन्नी साहू चौराहा, बस स्टेशन, पुराना चौक, मलहटोली वार्ड के काली मंदिर के समीप सहित दो दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई हैं। दुर्गा पूजा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिख रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed