फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हरिवंश का जोरदार स्वागत

हरिवंश का जोरदार स्वागत

Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का सपा से टिकट पक्का होने के बाद सोमवार को देवरिया आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। वैशाली एक्सप्रेस से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कई जगह पटाखे फोड़कर खुशियों का इजहार किया। वहीं प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा। सदर रेलवे स्टेशन के अलावा शहर के कई स्थानों पर पूर्व सांसद का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सहाय के प्रत्याशी बनने से पार्टी मजबूत होगी। रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गेेंदालाल यादव, विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक खोखा सिंह, धर्मवीर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सोलंकी, अशोक यादव, बांकेलाल यादव समेत बड़ी संख्या में सपाइयों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कहीं स्वागत, कहीं विरोध
सलेमपुर/लार/भाटपाररानी। सपा से सांसद प्रत्याशी हरिवंश सहाय के नगर में आगमन पर एक खेमे ने स्वागत किया तो दूसरे ने विरोधी नारे लगाए। एक खेमा ऐसा भी था जिसने विरोध के मंसूबे तो बांधे थे लेकिन हाई कमान के डर से हिम्मत न जुटा सका।
विज्ञापन

प्रत्याशी बदलने की मांग
भाटपाररानी में बेलपार चौरहा पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनकटा के बलुआ के पप्पू यादव के नेतृत्व में सपा के सांसद प्रत्याशी हरिवंश सहाय का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव से प्रत्याशी बदलने की मांग की। इस दौरान राजेश यादव, अमित यादव, हरेराम यादव, विजय कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताआेें ने स्वागत किया
भाटपाररानी में सपा सांसद प्रत्याशी हरिवंश सहाय के नगर में आगमन पर सपाइयों ने फूल मालाओं और पटाखा फोड़कर स्वागत किया।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जिले में सोमवार को सहाय पहुंचे। उनके समर्थक जिंदाबाद के नारेबाजी कर रहे थे। जगह-जगह रोकर उनका कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे। सलेमपुर में मेराज अब्दुल्लाह और भाटपाररानी में अजय सिंह, अभय प्रताप सिंह, अशोक गुप्त आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed