फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
मईल। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक महिला सहित दो पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन दोनों ने दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला। रविवार की देर शाम विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता मिला था। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी बंका यादव ने अपनी बेटी इसरावती की शादी 26 जून वर्ष 2004 में तेलियाकला गांव के इंद्रदेव के बेटे पन्नालाल से उचित दान दहेज देकर की थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए इसरावती को प्रताड़ित किया करते थे। इससे वह अक्सर परेशान रहती थी। दहेज के रूप में नकदी रुपया व सामान के लिए उस पर दबाव बनाया करते थ। आरोप है कि रविवार को इसरावती को उसके पति व जेठानी ने पीटकर मार डाला और शव छत की कुंडी से लटका दिया। इसकी सूचना किसी ने मायके वालों को दे दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा जवाहर यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति पन्नालाल व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं का केस दर्ज किया है। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed